टिकारी: कमालपुर के निकट सड़क दुर्घटना में नसिरना का युवक घायल, डायल 112 ने अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया
Tikari, Gaya | Sep 27, 2026 टिकारी कुर्था सड़क स्थित कमालपुर के निकट रविवार रात्रि 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक ने खुद को अरवल के कुर्था थाना स्थित नसिरना गाँव का निवासी बताया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे डायल 112 की टीम ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया है। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिकi उपचार किया जा रहा है।