ड्यूटी के दौरान घायल पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह.
इंदौर। बदमाश को पकड़ने के दौरान चाकू के हमले में घायल प्रधान आरक्षक पवन और वाहन चेकिंग के दौरान घायल आरक्षक लालसिंह जाटव का हाल जानने पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचे।
पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और ड्यूटी के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक पवन ने चाकू लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ने के दौरान घायल होने के बावजूद उसे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान वाहन की टक्कर से आरक्षक लालसिंह जाटव घायल हो गए थे।
पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम।
#IndorePolice #PoliceCommissioner #IndoreNews #PoliceBravery #MadhyaPradesh
@indorepolicelive @dcp_zone3_indore
Indore, Indore | Oct 3, 2026