बिजनौर: मंडावर में बालावाली मार्ग पर गलखा देवी माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Oct 16, 2024 बिजनौर में बुधवार को समय करीब 8:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र में बालावाली मार्ग पर गलखा देवी माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क क्रॉस कर रही एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर सड़क पर तड़पती गाय को देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर डायल 112 पुलिस ने गाय का उपचार कराया और गौशाला भिजवाया है।