भादरा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
भादरा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 बारानी भादरा के 90 आरडी हेड पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक संजीव बैनीवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने जल पूजन कर शुभारंभ किया। जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा किसानों को सूक्ष्म सिंचाई, जल बचत और कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।