बीना: किसानों ने पुतले की आँखों पर पट्टी बांध सर्वोदय चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुतला दहन की कोशिश नाकाम
Bina, Sagar | Apr 19, 2026 बीना में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने गेहूं के स्लॉट बुक न होने और समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बारदानों के खत्म होने से नाराज होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पुतले की आंखों पर पट्टी बांधकर सर्वोदय चौराहा पर रविवार को प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी की। लेकिन किसानों की पुतला दहन की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी।