सहजनवा: हरपुर बुदहट इलाके में युवक ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जान-माल की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना ग्राम पंचायत मुरदेवा बुजुर्ग में 28 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुई।