जौनपुर: आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद आरोपी की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में हुए आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी अविनाश चौहान की पत्नी और बहन ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते अविनाश चौहान को झूठा फंसाया जा रहा है