होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में 24 घंटे में 6 मिमी वर्षा,सीजन मे कुल 212 मिमी वर्षा दर्ज,24 घंटे में मौसम विभाग की भारी की बारिश चेतावनी
नर्मदापुरम में बीते 24 घंटे में 6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है मौसम विभाग ने रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे बारिश के आंकड़े जारी किए हैं मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है वहीं इस सीजन में नर्मदापुरम में अब तक 212.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।