मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर पुलिस ने 19 लोगों पर की शांति भंग की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर रविवार की शाम 5:00 बजे तक पुलिस ने अभियान चलाकर 19 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।