मिर्ज़ापुर: जीडी बिनानी पीजी कॉलेज भरूहना के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर किया धरना प्रदर्शन
जीडी बिनानी पीजी कॉलेज बरूहना के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि 500 से अधिक छात्रों का रिजल्ट गड़बड़ हुआ है। कई छात्रों को फेल कर दिया गया है। कई को अपसेंट कर दिया गया है। प्राचार्य से अपनी समस्याएं कहने के बावजूद मदद नहीं मिल रही है।