फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने छापेमारी कर 94 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया, तीन गिरफ्तार.
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 94 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया. फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई जिसमें में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर छापेमारी अभियान लगातार जारी रहने की बात थानाध्यक्ष ने कही.