ग्वालियर गिर्द: रिटायर्ड इंस्पेक्टर को जमीन के नाम पर लगा लाखों का चूना, पूर्व क्रेडाई अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज
आखिरकार पूर्व कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर राजेश मंगल के साथ जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अतुल अग्रवाल उसके दोनों बेटों और तीन अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजेश मंगल को सिटी सेंटर स्थित एक प्लाट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनसे शंकरपुर स्थित कृषि भूमि अतुल अग्रवाल और उसके सहयोगियों ने अपने नाम करा ली थी।