रायपुर: महिला बंदियों के लिए जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम शुरू, अब वकीलों और परिजनों से ऐसे कर सकेंगे बात
Raipur, Raipur | May 10, 2026 10 मई रविवार दोपहर 1 बजे,मदर्स डे के अवसर पर रायपुर महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की नई किरण देखने को मिली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma की घोषणा के अनुरूप जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को “प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम” की सौगात दी है।बीएसएनएल और जेल विभाग के बीच हुए एमओयू के तहत इस अत्याधुनिक वीडियो कॉलिंग सिस्टम की स्थापना की गई है।