जगदीशपुर: जगदीशपुर पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने पीसी कर दी जानकारी
जगदीशपुर थाना पुलिस ने घटना को अंजाम देने से जा रहे युवक को पूर्व ही पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने शुक्रवार को जगदीशपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि संगम टोला गांव में एक युवक पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी मे है।