शिवपुरी नगर: शिवपुरी में मानसून की पहली तेज बारिश बनी आफत, आंधी से उखड़े पेड़-खंभे; कई जगह नुकसान
शिवपुरी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी ने शहर में भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, एक कार और बाइक पेड़ों की चपेट में आ गईं, राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शहर के पोलो ग्राउंड के पास तेज हवा के कारण दो बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए।