फतेहपुर: 31.5 वर्ष की सेवा के बाद शिक्षक सीताराम पासवान को भावभीनी विदाई
Fatehpur, Gaya | Apr 10, 2026 फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चरोखरी में कार्यरत शिक्षक सीताराम पासवान के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपने 31.5 वर्षों के शिक्षकीय जीवन में उन्होंने कई विद्यालयों में सेवा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।