जैतपुर: बारिश में जलमग्न हुआ स्कूल परिसर, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
धनपुरी के वार्ड 15/17 स्थित बिलियस रोड की शासकीय प्राथमिक पाठशाला में बारिश के बाद परिसर जलमग्न हो गया। पास में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र भी इससे प्रभावित है। जलभराव के कारण बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। वीडीओ मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आया है।