बरेली: MJPRU की छात्रा नमरा मिर्जा ने इंटरनेशनल मंच पर धमाका किया, AI रिसर्च पेपर से जीता पहला स्थान
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की CSIT छात्रा नमरा मिर्जा ने KCMT, बरेली में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में AI व मानव बुद्धिमत्ता आधारित शोध प्रस्तुत कर प्रथम स्थान जीता। डॉ. अनिल कुमार बिष्ट के निर्देशन में तैयार शोध को विशेषज्ञों ने सराहा, कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व बताया।