भारी बारिश के बीच भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने किया भव्य स्वागत!
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों द्वारा उनका भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के बस्ती सदर के ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव तथा भाजपा की (310)भावी प्रत्याशी चंदा श्रीवास्तव ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके सफल एवं ऊर्जावान कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, राष्ट्रहित तथा जनसेवा के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने संगठन की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में आम जनमानस के लोग मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के निरंतर विस्तार एवं सफलता की कामना की गई।
साथ में बस्ती सदर विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव एवं भावी प्रत्याशी बस्ती (310) चंदा श्रीवास्तव के समर्थन में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत मे तन मन से सहभागिता दिखाई समर्थकों द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव क्यों चंदा देवी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा गांधीनगर!
Basti, Basti | Aug 4, 2026