पाटी: गुम हुई नाबालिग को पाटी पुलिस ने 26 दिन में गुजरात से किया दस्तयाब,नाबालिग को वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द
Pati, Barwani | Jun 21, 2026 ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को थाना प्रभारी रामदास यादव के सहयोग से गुजरात से ढूंढ कर सकुशल लाया गया । नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर साथ ले गया था। पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका को गुजरात से ढूंढ कर वापस सकुशल लाया गया और वैधानिक कार्रवाई कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।वही आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा