बांका: बांका के नित्य निकेतन में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 54 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Banka, Banka | Apr 25, 2026 बांका जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में नित्य निकेतन में आयोजित एक दिवसीय अंडर-7, अंडर-9 एवं अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार की शाम 4 बजे हो गया।बांका संघ द्वारा शतरंज को हर ब्लॉक एवं गांव तक पहुंचाने के संकल्प के तहत यह आयोजन किया गया। अब तक जिले के 11 में से 5 प्रखंडों में इस खेल को बढ़ावा दिया जा चुका है।