जतारा: दिगौड़ा संकुल के प्राथमिक विद्यालय में शराबियों का अड्डा, परिसर में शराब की बोतलों का ढेर
टीकमगढ़ जिले के संकुल केंद्र दिगौड़ा अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुर्राई में प्रतिदिन गांव व क्षेत्र के आसपास के शराबी विद्यालय परिसर में पहुंचते हैं और शराब का सेवन कर शराब की खाली बोतलों को परिसर में ही फेंक देते हैं परिसर में बोतलों का देर लग गया है।