मोहनलालगंज: राजगीर में हुई मौत पर सस्पेंस, पत्नी और प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के मोहनलालगंज में राजगीर मिस्त्री बब्लू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। कार्रवाई मृतक के पिता की तहरीर पर हुई। मंगलवार सुबह बब्लू का शव घर में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार