विधानसभा चुनाव के पहले फेज में शेखपुरा और बरबीघा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इस दौरान डीएम और एसपी ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे दोनों विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने वोटरों से भी बात की और उनका फीडबैक लिया। चुनाव के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।