खड्डा: खड्डा सोहरौना में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया
कुशीनगर के नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नंबर 4, आज़ाद नगर निवासी तैयब अंसारी की मौत से क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। 18 नवंबर को सोहरौना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। कुछ युवकों ने तैयब अंसारी पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कोमा में चले गए। गोरखपुर इलाज के दौरान मौत हो गई।