खड्डा: महदेवा की महिला ने शराब को लेकर पति से फोन पर विवाद के बाद पिया ज़हर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आरती देवी नाम की महिला ने पति से फोन पर हुए विवाद के बाद ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। आरती देवी ने अपने पति अनिल को शराब न पीने की सलाह दी थी। लेकिन पति ने बात नहीं मानी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर तीखा विवाद हुआ