खड्डा: गोड़रिया चौक पर पिकअप सवार ने खड़े ई-रिक्शा में मारी तेज टक्कर, चालक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती इलाज जारी
कुशीनगर गोड़रिया चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के अमवा खास निवासी नमी गोंड़ अपना ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा किए हुए थे। तभी अचानक तेज गति से आई एक अज्ञात पिकअप ने उन्हें सीधा टक्कर मार दी। टक्कर बहुत जोरदार थी पिकअप छोड़ मौके से हुआ फरार।