खड्डा: कोहर गड्डी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, बाइक सवार महिला गंभीर, जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौआसार गांव निवासी एक महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से खड्डा जा रही थी। महिला जैसे ही कोहर गड्डी के पास पहुंची, अनियंत्रित ट्रैक्टर–ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।