सहारनपुर: दिगंबर जैन पंचायती मंदिर भरत विहार, सहारनपुर में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर भरत विहार में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक उत्सव मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई, जिसमें भक्तजनों ने भारी संख्या में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री वर्तमान स्त्रोत का 64 रिद्धि सिद्धि मंत्रों का पाठ कराया गया।