अमानगंज: झिरियन हनुमान मंदिर में 10 मई से रामकथा, बुधवार शाम बैठक में बनी रूपरेखा
नगर के झिरियन हनुमान मंदिर में 10 मई से आयोजित होने वाली रामकथा को लेकर बुधवार शाम 6 बजे विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर के श्रद्धालु, व्यापारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जहां आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।