बिसौली: बिसौली-बदायूं रोड स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज में क्षेत्र के सम्मानित किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया
Bisauli, Budaun | Mar 11, 2026 बिसौली-बदायूं रोड स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज में बुधवार को शाम 4 बजे करीब एक समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के सम्मानित किसानों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।कोल्ड स्टोरेज के मालिक डा. गुंजन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के सहयोग से इस वर्ष आलू भंडार 95 प्रतिशत पूरा हुआ है।