बाबूपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बेलगाम ट्रक ने एक बाइक को रौंद डाला । एक्सीडेंट में बाइक सवार छोटू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक बाइक सवार बिरहुली निवासी बताया जा रहा है । गुरुवार की सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मर्चुरी में रखवा दिया है ।