सरधना: सरूरपुर की सौम्या बंसल ने पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा में पाया सौवां स्थान, परिजनों और गांव में खुशी का माहौल
सरूरपुर निवासी होनहार बेटी ने 100वि रैंक हासिल कर पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए जिला और गांव का नाम रोशन कर दिया हुई, जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी और उमंग की लहर है । जिसको लेकर होनहार बेटी सरूरपुर खुर्द निवासी सौम्या बंसल पुत्री राजीव बंसल का स्वागत भाजपा नेता राष्ट्रीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने किया