राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने दिव्यांगजन सहायता के तहत भागीरथ को श्रवण यंत्र प्रदान किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा के द्वारा राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को शाम 5 बजे करीब दिव्यांगजन सहायता के अंतर्गत आवेदक भागीरथ को श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार तौलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्रवण यंत्र प्राप्त होने पर भागीरथ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।