बालोद: कलेक्टर ने कहा- सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का रोज करें अवलोकन, शिकायतों का समय पर करें निराकरण
Balod, Balod | Jun 23, 2026 बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को सुशासन तिहार 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण करने पर जोर दिया।