कांके: पॉलिटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 पॉलिटेक्निक मैदान में खड़ी बुलेट में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक मैदान में खड़ी थी तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।