गुमला: परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन मौन
Gumla, Gumla | Nov 2, 2025 परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के परिसर में शहीद की आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। देखरेख के आभाव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रतिदिन उसी रास्ते से प्रशासनिक पदाधिकारियों का आवागमन होता है उनकी नजर भी पड़ती है मामले से वे अवगत भी है बावजूद प्रतिमा को ठीक करने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है।