बिभूतिपुर महथी बांध पर युवक पर अंधाधुंध फायरिंग,हालत नाजुक
समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, महथी बांध पर हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके मे�
Samastipur, Samastipur | Aug 26, 2026