उदवंत नगर: कसाप गांव से सटे ब्रह्म बाबा के समीप पुलिस ने पिकअप पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद
कसाप गांव सटे ब्रहम्म स्थान के समीप से पुलिस ने खदेड़ कर दो शराब धंधेबाजों को दबोच लिया तथा पिकअप गाड़ी में लदा काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया । गिरफ्तार धंधेबाज आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज दुसाध टोली निवासी किशोर पासवान का 24 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार तथा नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई।