फतुहा: फोरलेन आरओबी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल
Fatwah, Patna | May 7, 2026 फतुहा फोरलेन आरओबी के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक घायल हो गया है। फतुहा थाना की पुलिस ने घायल युवक को फतुहा सीएचसी में भर्ती किराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायल युवक समस्तीपुर जिले के मोहद्दी नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद के पुत्र नागमणि सिंह है। युवक बेलदारी चक से बख्तियारपुर जा रहा था।