निघासन: गंगानगर के पास नेपाल देश के नागरिक को पीटकर अज्ञात बदमाश ₹275000 लूटकर हुए फरार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर के पास नेपाल देश के शीतलपुर निवासी टीकाराम वडाला को अज्ञात दो बदमाशों ने रोक कर पीटा और ₹2,750000 लूटकर फरार हो गए है। पीड़ित बणवीरपुर से दीपनगर होते हुए जा रहा था जहां गंगानगर के पास अज्ञात दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।