बुलंदशहर: बुलंदशहर के वैद्य हितेश कौशिक को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में किया गया सम्मानित
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन तथा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला का आयोजन किया गया । जिसमें बुलंदशहर से पंचकर्म तथा क्षारसूत्र चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने इंडस्ट्री एवं आयुर्वेद एकेडमिया के बीच ब्रिज बनाने के ऊपर व्याख्यान दिया ।