वाड्रफनगर: युवक की पिटाई और अर्द्धनग्न कर घुमाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
वाड्रफनगर मंगलवार जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और अर्द्धनग्न कर सार्वजनिक रूप से घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अल्ताफ अंसारी ने आरोप लगाया है कि राशन कार्ड विवाद को लेकर बीडीसी सदस्य मोहम्मद बक्स और उसके साथियों ने पहले बेरहमी से पिटाई की, फिर हाथ जोड़वाकर गांव में पैदल घुमाया और जान से मारने की धमकी दी। है