कवर्धा: जामगांव (एम) में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज ग्राम जामगांव (एम) में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर भी अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।