आज शनिवार शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक कोंडागांव की विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के माकड़ी विकासखंड का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।दौरे के दौरान बीजापुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत छिनारी में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण (लागत 1 करोड़ 21 लाख) , ग्राम पंचायत तमरावंड में हाई स्कूल...