लखनादौन: ग्राम पुरवा माल में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, हजारों की नगदी सहित लाखों के जेवरात ले उड़े
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा माल में दिनदहाड़े चोरों ने आज दिन रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे हाथ साफ कर दिया है। सोनी मकान का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर ₹20000 नगदी और करीब 5 लख रुपए की कीमत के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए हैं।