अजयगढ़: विकास की बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पंचायत भवन का किया लोकार्पण
पन्ना विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अजयगढ़ जनपद क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी है। विधायक सिंह ने ग्राम पंचायत सीलोना में 37.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत डीजे के साथ एक भव्य रैली निकालकर की गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, सड़क और