कौंच: कोंच में मोहर्रम की सातवीं पर अलम जुलूस निकाला गया, कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Konch, Jalaun | Jun 23, 2026 कोंच में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे अलम-ए-मुबारक के जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाले गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पावर हाउस क्षेत्र पहुंचा, जहां मेले जैसा माहौल रहा और युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ों के खेल व करतबों का प्रदर्शन किया।