कांके: मोरहाबादी इलाके में मंडा पूजा की धूम, दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले शिव भक्त
Kanke, Ranchi | May 31, 2026 मोरहाबादी इलाके में शनिवार देर रात करीब 11 बजे मंडा पूजा की धूम देखने को मिली, जहां शिव भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलते नजर आए। बता दें कि भगवान शिव को खुश करने के लिए भक्त अलग अलग तरीके अपनाते हैं। इसमें से एक है मंडा पूजा, जो झारखंड में लंबे समय से होती आ रही है। नौ दिनों तक चलने वाले मंडा पूजा के दौरान बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक दहकते अंगारों पर चलते है