अररिया: ताराबाड़ी के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
Araria, Araria | May 13, 2024 अररिया कुर्साकाटा मार्ग ताराबाड़ी के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की हुई टक्कर मे बाइक सवार एक युवक साकिब बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया । जंहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया है।